राशिफल एवं व्रत/त्यौहार

मासिक राशिफल
August-2026
rasifal

mesh

मेष- कार्य की अधिकता रहेगी, ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सक्षम भी रहेंगे। अफवाहों की चिंता न करते हुए अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। मीडिया और आॅनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में लाभ होगा।

vrash

वृषभ- सामाजिक सेवा संबंधी गतिविधियों में भी आपका विशेष सहयोग रहेगा। अचानक ही कुछ ऐसी परिस्थितियाँ बनेंगी कि व्ययों पर रोक लगाना कठिन हो जाएगा। व्यापार में इस माह अधिक परिश्रम और ध्यान देने की आवश्यकता है।

mithun

मिथुन- किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम समय बना हुआ है। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। व्यवसाय की दृष्टि से समय अधिक अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी परिश्रम और प्रयास से करियर से जुड़ी समस्याओं का तक निवारण होगा।

kark

कर्क- किसी आत्मीय व्यक्ति की समस्या को सुलझाने में ही माह व्यतीत होगा। पुरानी नकारात्मक बातों को संबंधों पर हावी न होने दें। मार्केटिंग संबंधी काम संभल कर करें और कार्यस्थल पर ही अधिक ध्यान दें।

sinh

सिंह- कुछ श्रेष्ठ सीखने और करने की इच्छा आपके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार करेंगी। व्ययों की अधिकता का प्रभाव आपके सुकून और नींद पर भी पड़ेगा। व्यापार के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना आवश्यक है।

kanya

कन्या- घर के रखरखाव या सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो वास्तु के नियमों का भी प्रयोग करना उचित रहेगा। अगर लोन या उधार लेने की स्थिति बन रही है। अपने व्यवसाय को योजनाएँ किसी भी बाहरी इंसान के सामने प्रकट न करें। कोई इनका लाभ उठा सकता है।

tula

तुला- परिस्थितियाँ अच्छी बनी हुई हैं। अपने व्यवहार में शक और संशय जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें। व्यापार में कर्मचारियों के सुझाव पर भी अवश्य ध्यान दें, आपको समाधान मिल सकते हैं।

vrashchika

वृश्चिक- अनुकूल है। मात्र अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से क्रियान्वित करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ और बड़ों का मार्गदर्शन अवश्य लें। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर धन लगाना उचित नहीं है।

dhanu

धनु - मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ सोहर्द्रपूर्ण समय व्यतीत रहेगा। संयुक्त परिवार में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि धन लाभ वाला समय है। व्यक्तिगत समस्याओं को हावी न होने दें।

makar

मकर- आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजनाबद्ध रूप से संपन्न होने से मानसिक शांति मिलेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें वर्ना आपके मान सम्मान पर भी आँच आ सकती हैं। व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम प्राप्त होंगे।

kunbh

कुंभ- किसी प्रिय मित्र की सलाह से आपकी आशाओं को सफलता होने की आशा मिलेगी। अपने उम्मीद से अधिक कर्ज या उधार न ले। अन्यथा चुकाना कठिन होगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी की सुझाव पर भी अवश्य ध्यान दें। उनका अनुभव आपके लिए सहायक सिद्ध होगा।

min

मीन- शुभ समाचार के मिलने से अधिक समय सोहार्द्रपूर्ण व्यतीत होगा। आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। कामकाज की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा।


( महर्षि ज्योतिष विभाग )



माह के व्रत एवं त्यौहार

mahaMedia-vrat-aug-2026.jpg
माह व्रत एवं त्यौहार
रविवार 2 - अगस्त 2026 संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
सोमवार 3 - अगस्त 2026 श्रावण सोमवार व्रत
मंगलवार 4 - अगस्त 2026 भौम व्रत एवं गौरी पूजन
बुधवार 5 - अगस्त 2026 कालाष्टमी व्रत, शीतला सप्तमी व्रत
सोमवार 10 - अगस्त 2026 सोमप्रदोष व्रत एवं श्रावण सोमवार व्रत
मंगलवार 11 - अगस्त 2026 मासशिवरात्रि व्रत
बुधवार 12 - अगस्त 2026 हरियाली अमावस्या, स्नान दान श्रद्ध हेतु
गुरूवार 13 - अगस्त 2026 श्रीविष्णु शिव अभिषेक प्रारंभ
माह व्रत एवं त्यौहार
शुक्रवार 14 - अगस्त 2026 धर्मसम्राट स्वामीकरपात्री जयंती
शनिवार 15 - अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस
रविवार 16 - अगस्त 2026 वैनायकी की गणेश चतुर्थी व्रत
सोमवार 17 - अगस्त 2026 श्रीनागपंचमी पर्व
बुधवार 19 - अगस्त 2026 श्री गोस्वामी तुलसीदास जयंती
रविवार 23 - अगस्त 2026 पुत्रदा एकादशी व्रत
सोमवार 24 - अगस्त 2026 दामोदर द्वादशी एवं श्रावण सोमवार व्रत
शुक्रवार 28 - अगस्त 2026 स्नान दान पूर्णिमा रक्षाबंधन पर्व
शनिवार 29 - अगस्त 2026 अशून्य शयन व्रत
सोमवार 31 - अगस्त 2026 संकष्ठी (बहुला)श्री गणेश चतुर्थी व्रत